पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह को रविवार देर शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में दर्द की शिकायत है।। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें रात करीब 8.45 बजे एम्स लाया गया है। यहां एम्स में उन्हें कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया है। एम्स के कार्डियोलॉजी के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
0 Comments
Thank you for your valuable comment